मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड एक रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार समर्थित कंपनी है, जिसने स्नातक या स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए अप्रेंटिस भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए portal.mhrdnats.gov पर पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 फरवरी, 2023 है। स्वीकृत आवेदनों की सूची 7 फरवरी को वेबसाइट पर जारी की जाएगी और साक्षात्कार 13 फरवरी, 2023 से शुरू होंगे।
आवश्यक योग्यता ?
1. ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए, उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिग्री होनी चाहिए।
2. डिप्लोमा अपरेंटिस के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा होना चाहिए।
प्रशिक्षण अवधि ?
अधिनियम 1973 के अनुसार शिक्षुता प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष की अवधि के लिए होगी
पदों में आरक्षण ?
इस भर्ती में सभी पदों के लिए एससी, एसटी, ओबीसी एनसीएल, ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूडी के लिए सरकारी नियमानुसार आरक्षण लागू होगा।