RBI में निकली लीगल ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर सहित अन्य पदों पर भर्ती, 9 अगस्त तक करें अप्लाई
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) में नौकरी की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आरबीआई ने लीगल ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर सहित कई अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे ये आवेदन का आखरी मौका। अभ्यर्थी 9 अगस्त 2018 तक अप्लाई कर सकते हैं। RBI Recruitment 2018 के तहत Legal Officer, Assistant Manager, Assistant Librarian और अन्य पदों पर कुल 30 लोगों की नियुक्ति की जाएगी।