फिलहाल सरकार ने मराठा आंदोलनकारियों के आरक्षण और राज्य में सरकारी नौकरियों की भर्ती पर रोक जैसी दोनों मांगों को मान लिया। राज्य भर में मराठा आंदोलन के दौरान जमकर हिंसा भड़की, जिसमें राज्य भर में आगजनी, तोडफोड़ व आत्महत्या जैसी घटनाएं सामने आईं । आरक्षण को लेकर देवेंद्र फडनवीस सरकार निशाने पर थी। वहीं वोट
बैंक को देखें तो राज्य में 33 फीसदी मराठा समाज की आबादी है और मराठा समाज के करीब 90 फीसदी लोग हैं। मराठा समाज के छोटे या मूमि हीन किसानों की 288 विधान सभा की 75 सीटों पर हार-जीत तय करने में बड़ी भूमिका रहती है। इसी के चलते बीजेपी इनकी नाराजगी मोल लेने का जोखिम नहीं उठाना चाहती। बहर हाल, कोर्ट में चल रहे इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट (SC) पहले ही कह चुका है कि पचास फीसदी से ज्यादा आरक्षण नहीं दिया जा सकता।