30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MPPSC ने निकाली सहायक संचालकों की भर्ती, घर बैठे भरें ऑनलाइन आवेदन

MPPSC NEWS- मध्यप्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग में गजेटेड पद पर भर्ती के लिए शुरू होने वाले हैं ऑनलाइन आवेदन...। तैयार रहें...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manish Gite

•

Updated: 10 Jun 2023, 4:12 PM IST

mppsc011.png

मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग में सहायक संचालक ग्राम उद्योग (तकनीकी) के पदों पर भर्ती।

एमपीपीएससी (mppsc) ने सहायक संचालकों के पदों पर भर्ती निकाली है। यह पद मध्यप्रदेश कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के लिए है। आनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 19 जुलाई है। अभ्यर्थी अपने घर बैठकर भी आनलाइन आवेदन भर सकते हैं। इन पदों पर नियुक्ति सीधे साक्षात्कार के आधार पर की जा रही है।

मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग में सहायक संचालक ग्राम उद्योग (तकनीकी) (Assistant Director Gramodhyog (Technical)) के रिक्त पदों पर यह भर्ती की जा रही है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने जो नोटिफिकेशन जारी किया है, उसके मुताबिक 12 पदों पर यह भर्ती की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी और अंतिम तारीख 19 जुलाई तय है। इस में आनलाइन सुधार के लिए 23 जून से 21 जुलाई तक का वक्त दिया जाएगा। जबकि आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी, जो आयु 10वीं के प्रमाण पत्र में दर्ज होगी, उसे मान्य किया जाएगा।

यहां देखें नोटिफिकेशन (notification)

कौन योग्य है

इस पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से टेक्सटाइल/विविंग/हैंडलूम टेक्नॉलाजी में 3 साल का डिप्लोमा/डिग्री होना अनिवार्य है। जबकि माध्यमिक शिक्षा मंडल की उच्च माध्यमिक परीक्षा या उसके समकक्ष अन्य कोई परीक्षा पास होना चाहिए। टेक्सटाइल/उद्योग में काम करने वाले कम से कम दो वर्ष का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को अधिमान दिया जाएगा। अंतिम चयन के स्तर पर समान नंबर होने पर अधिमान्य अर्हता रखने वालों को अधिमान्यता दी जाएगी।

गजेटेड पोस्ट है

सहायक संचालक ग्रामोद्योग (तकनीकी) का यह पद राजपत्रित (द्वितीय श्रेणी) का है। इसमें वेतनमान 15600-39100-5400 है। जबकि इस पद में हथकरघा, औद्योगिक, समन्वय, योजना, वित्त, विधि सामान्य तकनीकी, शासकीय वस्त्र प्रदाय योजना एवं न्यायालयीन प्रकरण से संबंधित शाखाओं में उप संचालक के सहायक अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।


आयु सीमा

सहायक संचालक ग्राम उद्योग (तकनीकी) (Assistant Director Gramodhyog (Technical) पद पर होने वाली इस भर्ती में आयु सीमा 45 से 48 वर्ष रखी गई है। सेवानिवृत्ति की आयु 62 साल है।

ऐसी है चयन प्रक्रिया

आवेदन मिलने के बाद चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। एक पद पर 12 उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। जबकि 10 से ऊपर के पदों पर 5 गुना उम्मीदवारों को लिस्ट में रखा जाएगा। अभ्यर्थी अपने घर पर भी इंटरनेट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। या एमपी आनलाइन के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए दो वेबसाइट जारी की गई है। इनमें mponline.govt.in और mppsc.mp.gov.in शामिल हैं। अभ्यर्थी नेट बैंकिंग और डेबिट, क्रेडिट कार्ड से भी आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपए देना होगा।