Bank recruitment 2023: बैंक में नौकरी करने के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए सुनहरा मौका है। जो कैंडिडेट्स आवेदन करना चाहते हैं वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर 2023-2024 के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून तक है। इस भर्ती अभियान के तहत ऑफिसर के 136 पदों को भरा जायेगा। एससी/एसटी के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। आईडीबीआई बैंक एक भारतीय निजी क्षेत्र का बैंक है और जीवन बीमा निगम की सहायक कंपनी है। आईडीबीआई एसओ अधिसूचना 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 06 जून 2023 को शुरू किया गया है।