scriptBOB Recruitment 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 346 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई | Bank of Baroda Recruitment 2022 for 346 Manager and Head Posts Across India | Patrika News

BOB Recruitment 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 346 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई

locationनई दिल्लीPublished: Oct 01, 2022 02:44:12 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

Bank of Baroda Recruitment 2022 : बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर, ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर, ग्रुप सेल्स हेड (वर्चुअल आरएम सेल्स हेड) और ऑपरेशंस हेड-वेल्थ की भर्ती के लिए 346 रिक्तियों को अधिसूचित किया है, जिसके लिए पंजीकरण शुरू किया गया है।

Bank of Baroda Recruitment 2022

Bank of Baroda Recruitment 2022

Bank of Baroda Recruitment 2022 : बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने हाल ही में विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंतत्रित किए है। BOB ने सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर, ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर, ग्रुप सेल्स हेड (वर्चुअल आरएम सेल्स हेड) और ऑपरेशंस हेड-वेल्थ के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए बीओबी की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। पंजीकरण लिंक 30 सितंबर से 20 अक्टूबर 2022 तक उपलब्ध है।


जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के जरिए कुल 346 खाली पद भरे जाएंगे। जिनमें से 320 रिक्तियां सीनियर रिलेशनशिप मैनेज के पद के लिए हैं, 24 ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के लिए, 1 ग्रुप सेल्स हेड (वर्चुअल आरएम सेल्स हेड) के लिए और 1 पद ऑपरेशंस हेड वेल्थ के लिए है।

— सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर : 24 साल से 40 साल
— ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर : 23 साल से 35 साल
— ग्रुप सेल्स हेड (वर्चुअल आरएम सेल्स हेड) : 31 साल से 45 साल
— ऑपरेशंस हेड-वेल्थ : 35 वर्ष से 50 साल

 


— सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर: सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री (स्नातक) होना चाहिए।
— ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर: सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री (स्नातक) अनिवार्य।
— ग्रुप सेल्स हेड (वर्चुअल आरएम सेल्स हेड): सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री (स्नातक) होना चाहिए।
— ऑपरेशंस हेड-वेल्थ: सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक। प्रतिष्ठित कॉलेजों से एमबीए या समकक्ष डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें

Police Recruitment 2022 : ASI भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानिए वैकेंसी डिटेल



 


सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला के लिए 100 रुपये

यह भी पढ़ें

Bihar DLRS Application 2022: इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, 2500 से अधिक वैकेंसी



 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो