27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 427 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 427 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 15 Nov 2017, 1:00 PM IST

bank of baroda

बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 427 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 14 नवम्बर 2017 से 05 दिसंबर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा भारत का सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के बाद यह इस क्षेत्र का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है। बैनब की कुल संपत्ति 1,785 अरब रुपये है, 3,000 शाखाओं और कार्यालयों की व्यवस्था है और करीब 1,000 एटीएम हैं। इसकी बैंकिंग सेवाओं में बैंकिंग उत्पाद और वित्तीय सेवाओं से लेकर कंपनी और फुटकर ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करना है।



बैंक ऑफ बड़ौदा में रिक्त पदों का विवरण:
स्पेशलिस्ट ऑफिसर - 427 पद
हेड - क्रेडिट रिस्क (कॉर्पोरेट क्रेडिट) - 01 पद
हेड - एंटरप्राइज़ एंड ऑपरेशनल रिस्क मैनेजमेंट - 01 पद
आईटी सुरक्षा - 05 पद
ट्रेजरी - डीलर / ट्रेडर्स - 03 पद
ट्रेजरी - रिलेशन मैनेजर्स (विदेशी मुद्रा / डेरिवेटिव) - 02 पद
ट्रेजरी प्रोडक्ट सेल - 20 पद
फाइनेंस / क्रेडिट - 180 पद
ट्रेड फाइनेंस - 50 पद
सिक्योरिटी - 15 पद
सेल्स - 150 पद


बैंक ऑफ बड़ौदा में योग्यता मानदंड व शैक्षिक योग्यता: हेड (क्रेडिट रिस्क), हेड (एंटरप्राइज़ एंड ऑपरेशनल रिस्क मैनेजमेंट), ट्रेजरी - डीलर / ट्रेडर्स, सिक्योरिटी - मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से स्नातक या समकक्ष। अन्य पदों की शैक्षिक योग्यता के विवरण की जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।


बैंक ऑफ बड़ौदा में आयु सीमा:
हेड (क्रेडिट रिस्क), हेड (एंटरप्राइज़ एंड ऑपरेशनल रिस्क मैनेजमेंट) - 35 से 50 वर्ष
आईटी सुरक्षा - 35 से 45 वर्ष
ट्रेजरी (डीलर / ट्रेडर्स), वित्त / क्रेडिट - 25 से 37 वर्ष
ट्रेजरी (रिलेशनशिप मैनेजर) और ट्रेजरी (प्रोडक्ट सेल), फाइनेंस / क्रेडिट, ट्रेड फाइनेंस एंड सिक्योरिटी - 25 से 35 वर्ष
सेल्स- 21 से 30 वर्ष
योग्यता क्राइटेरिया के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।


बैंक ऑफ बड़ौदा में चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, जीडी / साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।


बैंक ऑफ बड़ौदा में रिक्त पदों पर आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार ibps.sifyitest.com/bobsplonov17 पर 05 दिसंबर 2017 तक ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं।

आवेदन शुल्क:
सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग - रु 600 / -
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी - रु 100 / -

महत्वपूर्ण तिथि:
ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया आरंभ होने की तिथि - 14 नवंबर 2017
ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि-05 दिसंबर 2017

Bank of baroda SPECIALIST OFFICERS recruitment Notification 2017:

बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 427 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।