2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BOI Recruitment 2021-22: बैंक ऑफ इंडिया बिना परीक्षा के दे रहा नौकरी, आवेदन की आखिरी तिथि 7 जनवरी 2022

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) के 25 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 7 जनवरी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 4 Jan 2022, 6:43 PM IST

BOI Recruitment 2021-22

Bank of India Recruitment 2021-22

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) के कुछ पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 7 जनवरी है। ये वैकन्सी स्पेशलिस्ट सिक्योरिटी ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि स्पेशलिस्ट सिक्योरिटी ऑफिसर्स के लिए कुल 25 भर्तियां निकाली गई हैं जिसके लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

स्पेशलिस्ट सिक्योरिटी ऑफिसर्स के पद पर आवेदन के लिए अभ्यार्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री आवश्यक है। इस पद से जुड़ी और जानकारी के लिए अभ्यार्थी बैंक द्वारा जारी की गई आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

आयु सीमा

इसके लिए अभ्यार्थी की आयु सीमा 25 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ओबीसी वर्ग के अभ्यार्थी के लिए अधिकतम उम्र की सीमा 3 वर्ष व एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 5 वर्ष की छूट दी गई है।

आवेदन कैसे (How to Apply) करें?

इच्छुक उम्मीदवार 07 जनवरी, 2022 तक वेबसाइट bankofindia.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए आवेदन की शुरुआत 24 दिसम्बर से ही हो गई थी। बैंक के आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आवेदन लिंक पर क्लिक करके आप पूछी गई जानकारी भरकर आवेदन पत्र को जमा कर दें। आवेदन करते हुए 850 रुपये के शुल्क का भुगतान करें जोकि ऑनलाइन माध्यम से ही होगा। हालांकि, SC/ST उम्मीदवारों के लिए शुल्क राशि 175 रुपये है।

BOI Recruitment 2021-22 के लिए चयन प्रक्रिया (Selection Process)

अभ्यर्थियों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार और/या ग्रुप डिस्कशन के आधार पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सीए और सीएस को मिले जॉब ऑफर

यह भी पढ़ें: job alert:यूपी आबकारी विभाग में 4.5 साल में 60 हजार रोजगार के मौके