इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 7 जून 2021 से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जाम बोर्ड ( BCECEB) की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपना आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज, फोटो, फीस और खुद का सिग्नेचर भी अपलोड करें। आवेदन करने के बाद उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट कॉपी अपने पास रख लें।