RPSC RAS Interview 2018 : राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2018 के साक्षात्कार की तारीखों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस 2018 के स्थगित इंटरव्यू की तिथि तय कर दी है। जिन उम्मीदवारों का अभी तक साक्षात्कार नहीं हुआ है उनके लिए नए सिरे से इंटरव्यू 21 जून, 2021 से शुरू किए जाएंगे। योग्य उम्मीदवार इंटरव्यू से जु़ड़ी ज्यादा डिटेल के लिए आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।