बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू की गई थी। और इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल, 2021 निर्धारत की गई थी। हालांकि, अब उम्मीदवारों को एक और मौका देते हुए आवदेन विंडो को फिर से खोला गया है। जिसमें आवेदन की तिथि के साथ पदों की, रिक्तियों की संख्या में भी बदलाव किया गया है। अब 463 रिक्तियों को बढ़ाकर अब कुल 567 पदों पर भर्तियां की जानी हैं, ये सभी पद संविदा के आधार पर भरे जाने हैं। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे वेबसाइट पर जाकर न्यू नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में पदों के अनुसार, शैक्षिक योग्यता, कार्य अनुभव व आयु सीमा संबंधित अन्य पात्रता की डिटेल जानकारी उपलब्ध है।