
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) ने डिप्टी इंजीनियर के 18 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 23 दिसंबर 2017 तक डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ये सभी नियुक्तियां बीईएल गाजियाबाद यूनिट के लिए तीन साल के अनुबंध पर की जाएंगी।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में रिक्त पदों का विवरणः
डिप्टी इंजीनियर/ई-II (इलेक्ट्रॉनिक्स), कुल पद : 18 (अनारक्षित-06)
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए योग्यता:
-मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिविर्सटी से प्रथम श्रेणी के अंकों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग/कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग/टेलिकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या बीएससी डिग्री हो। एससी/एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थी तय डिग्री में केवल पास होने पर भी आवेदन कर सकते हैं।
-संबंधित क्षेत्र में कम से कम तीन साल का अनुभव प्राप्त हो।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए अधिकतम आयु:
- 01 नवंबर 2017 को 28 वर्ष।
वेतनमान : 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये के साथ अन्य भत्ता भी मिलेगा।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) में चयन प्रक्रिया :
लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन होगा। लिखित परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू में बुलाया जाएगा।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) में आवेदन शुल्कः
-अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के लिए 500 रुपये।
-एससी/एसटी और दिव्यांगों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
-शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम यानी स्टेट बैंक कलेक्ट से करना होगा।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) में आवेदन प्रक्रियाः
-बीईएल की वेबसाइट लॉगइन करें।
-फिर होमपेज पर करियर्स सेक्शन से आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लें और उसे भर कर डाक/कुरियर से तय पते पर भेज दें।
यहां भेजें आवेदन : मैनेजर (एचआर एंड ए), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया, गाजियाबाद-201010
अधिक जानकारी यहांः
ई-मेल : hrbelgad@bel.co.in
महत्वपूर्ण तिथिः
डाक से आवेदन फॉर्म स्वीकार होंगे : 23 दिसंबर 2017
लिखित परीक्षा का आयोजन : 20 जनवरी 2018
BEL recruitment Notification 2017:
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) ने डिप्टी इंजीनियर के 18 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विवस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करेंं।
Published on:
2 Dec 2017, 12:59 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.