BFUHS Staff Nurse Recruitment 2021 : स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं के लिए सुनहारा मौका सामने आया है। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस ने स्टाफ नर्स के सैकड़ों पदों पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बीएफयूएचएस स्टाफ नर्स रिक्रूटमेंट 2021 के तहत कुल 503 पदों पर भर्तियां होनी है। बीएफयूएचएस ने यह नियुक्तियां कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से निकाली है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएफयूएचएस की आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जाकर ऑनलाइन के जरिए आवेदन कर सकते हैं।