
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ( BHEL ) ने इंजीनियर्स और सुपरवाइजर्स के 25 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 17 जनवरी 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ( BHEL ) में रिक्त पदों का विवरणः
एक्जिक्यूटिव (एफटीए-सिविल), पद : 12 (अनारक्षित-08)
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में फुल टाइम बैचलर डिग्री हो। या पांच वर्षीय इंटिग्रेटेड मास्टर डिग्री या सिविल इंजीनियरिंग में ड्यूल डिग्री हो। तय डिग्री में अनारक्षित/ओबीसी वर्ग को न्यूनतम 60 फीसदी और एससी/एसटी को 50 फीसदी अंक प्राप्त होने चाहिए।
-डिग्री के बाद संबंधित क्षेत्र में पांच साल का अनुभव होना चाहिए। कंप्यूटर की अच्छी जानकारी हो।
वेतन : 54,060 रुपये प्रति माह।
सुपरवाइजर (एफटीए-सिविल), पद : 13 (अनारक्षित-08)
योग्यता : न्यूनतम 60 (एससी/ एसटी के 50 फीसदी अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में फुल टाइम डिप्लोमा हो।
-डिप्लोमा के बाद संबंधित क्षेत्र में पांच साल का अनुभव हो। साथ ही
कंप्यूटर की अच्छी जानकारी हो।
वेतन : 26,920 रुपये प्रति माह।
अधिकतम आयु (उपर्युक्त दोनों ही पद) : 01 जनवरी 2018 को 37 वर्ष। आयु सीमा में दिव्यांगों को दस वर्ष, एससी/एसटी को पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रियाः
- योग्य उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए 1:10 के अनुपात में रिक्त पदों के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
-आवेदकों की संख्या 1:10 के अनुपात से अधिक होने पर चेन्नई में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
-उम्मीदवारों को 1:4 के अनुपात में शॉर्टलिस्ट कर पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन शुल्कः
- 200 रुपये। एससी/ एसटी और दिव्यांगों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
-इसका भुगतान डिमांड ड्राफ्ट से करना होगा। डीडी, बीएचईएल, पीएसएसआर के पक्ष में चेन्नई में देय होना चाहिए।
-शुल्क का भुगतान एसबीआई कलेक्ट के जरिए भी किया जा सकता है।
-डीडी के पीछे अभ्यर्थी अपना नाम, आवेदन संख्या और आवेदित पद का नाम लिखें।
आवेदन प्रक्रियाः
-ऑनलाइन आनेदन के लिए बीएचईएल की वेबसाइट लॉगइन करें।
खास तारीखेंः
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 17 जनवरी 2018
डाक से प्रिंटआउट स्वीकार होंगे : 01 फरवरी 2018
अधिक जानकारी यहांः
ई-मेल : pssr.recruit@bhel.in
BHEL recruitment notification 2018:
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ( BHEL ) ने इंजीनियर्स और सुपरवाइजर्स के 25 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विसतृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।
Updated on:
06 Jan 2018 07:16 pm
Published on:
07 Jan 2018 09:11 am
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
