
BHU Vacancy 2025: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ने कुछ समय पहले जूनियर क्लर्क (ग्रुप सी) के 199 पदों पर भर्ती निकाली थी। पहले इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 अप्रैल थी। लेकिन अब इसकी अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। कैंडिडेट्स अब 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाएं।
बीएचयू की इस वेकैंसी के लिए 18 मार्च से आवेदन किए जा रहे हैं। BHU ने कुल 199 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें से 80 पद अनारक्षित कैंडिडेट्स के लिए हैं। 20 पद EWS, 28 SC और 13 ST, 50 सीटें OBC के लिए और 8 दिव्यांग वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
–सामान्य वर्ग- 18-30 वर्ष
–एससी/एसटी- 18-35 वर्ष
–ओबीसी- 18-33 वर्ष
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयु की गणना 17 अप्रैल 2025 से होगी
बीएचयू की इस भर्ती के लिए सैलरी पेलेवल 2, 19900 (19,900-63,200) के अनुसार होगी। सैलरी चयनित होने के बाद ही मिलेगी। चयन प्रक्रिया में तीन चरण की परीक्षा शामिल है, लिखित परीक्षा, कंप्यूटर दक्षता परीक्षा और स्किल टेस्ट।
जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 500 है। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला वर्ग के लिए कोई एप्लीकेशन फीस नहीं है।
Updated on:
24 Apr 2025, 9:12 PM IST
Published on:
24 Apr 2025, 9:00 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.