Bihar Forest Recruitment 2020: बिहार वन विभाग ने वनपाल और वन रक्षक भर्ती परीक्षा 2020 के लिए ऐसे उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है, जिनके आवेदन फॉर्म में त्रुटियां हैं। इन उम्मीदवारों ने फोटो और हस्ताक्षर अपलोड नहीं किया है, या फिर ये इनकी साइज स्पष्ट नहीं हैं। सीएसबीसी ने उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में संशोधन करने का आखिरी मौका दिया है। वैसे, सभी उम्मीदवार जो आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूची में शामिल हैं, वे अपना फोटो व हस्ताक्षर पुनः अपलोड करें। वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम और पिता के नाम के जरिए लिस्ट चेक कर सकते हैं। त्रुटि सुधार के लिए 2 नवंबर से 6 नवंबर तक का समय दिया गया है।