11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार सैन्य पुलिस ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल के 100 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Bihar Military Police constable recruitment 2018, बिहार सैन्य पुलिस ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल के कुल 100 रिक्त पदों पर भर्ती

2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Feb 27, 2018

Bihar Military Police constable

Bihar Military Police constable recruitment 2018, बिहार सैन्य पुलिस ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल के कुल 100 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 23 मार्च 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अौर अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण के लिंक पर क्लिक करें।

बिहार सैन्य पुलिस में रिक्त पदों का विवरणः

स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल - 100 पद


Bihar Police constable recruitment 2018 में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटरमीडिएट 10+2 पास होना आवश्यक है या समकक्ष।
- पात्रता मानदंड व शारीरिक मापदंड के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

बिहार सैन्य पुलिस में स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल के रिक्त पदों पर उम्र सीमा: उम्र सीमा (01 जनवारी 2018 को)

न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष। (स्पोर्ट्स कोटा के तहत समिति द्वारा आयु सिम्म में छूट का निर्धारण किया जाएगा। बिहार सैन्य पुलिस में स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल के रिक्त पदों पर आयु में छूट की जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण पर क्लिक करें।

बिहार सैन्य पुलिस में स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया:

पुलिस महानिरीक्षक बिहार की अध्यक्षता में गठित विशेष खेल समिति द्वारा प्रतिभा खोज समिति की अनुशंसा पर सक्रीय खिलाडियों की नियुक्ति की जाएगी।

चयन प्रक्रिया में 100 अंकों निर्धारित किए गए हैं, जिनमे 70 अंक खेल कूद उपलब्धि के आधार पर और 30 अंक चयन परिक्षण के दौरान निर्धारित किए जाएँगे।

विज्ञापन संख्या:02/2018

बिहार सैन्य पुलिस में स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल के रिक्त पदों पर आवेदन के लिए महत्वपूर्ण तिथियां: ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ होने की तिथि: 29 जनवरी 2018

बिहार सैन्य पुलिस में स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल के रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 28 फरवरी 2018

Bihar Military Police constable recruitment notification 2018:

बिहार सैन्य पुलिस ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल के कुल 100 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।