Bihar Police jobs 2023: सरकारी भर्ती की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर है। सरकारी नौकरी, खासकर बिहार के युवा जो पुलिस में भर्ती होना चाहते है। उन सभी युवाओं के लिए जल्द ही बिहार में लगभग 21000 पदों पर भर्ती की जाएगी। बिहार पुलिस की ओर से पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को एडीजी जेएस गंगवार ने इस वैकेंसी के बारे में पूरी जानकारी दी है। एडीजी जेएस गंगवार के अनुसार कुल 21 हजार 391 पदों पर सिपाहियों की नियुक्ति होने जा रही है। इसके लिए गृह विभाग की ओर से रोस्टर क्लियर होने के बाद केंद्रीय चयन पर्षद को भेज दिया गया है। जेएस गंगवार ने कहा कि सरकार ने पुलिस बल में 1,288 सब-इंस्पेक्टर और 194 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की भर्ती करने की भी योजना बनाई है। बिहार में इतनी बड़ी संख्या में जिसमे 21 हजार 391 पदों पर पर कॉन्स्टेबल की भर्ती की जाएगी।