15 नवंबर को होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
पीईटी परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी जिन्होंने लिखित परीक्षा में क्वालीफाई किया है। ड्राइवर कांस्टेबल के पद के लिए लिखित परीक्षा 1 जनवरी, 2021 को आयोजित की गई थी और इसका परिणाम 15 अप्रैल, 2021 को घोषित किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में 30% अंक प्राप्त किए थे, वे पीईटी के लिए उपस्थित हो सकेंगे। CSBC द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, PET परीक्षा शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह गवर्नमेंट हाई स्कूल, गरदानीबाग, पटना में आयोजित की जाएगी। CSBC 15 नवंबर, 2021 से ड्राइवर कांस्टेबल पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित करेगा।