BPSC Assistant Prelims Exam 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बीपीएससी सहायक (BPSC Assistant) के पद के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा कार्यक्रम के बारे में एक संक्षिप्त सूचना जारी की है। आयोग ने बीपीएससी सहायक (BPSC Assistant) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 28 अप्रैल 2023 को आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिन उम्मीदवारों ने सहायक पद के लिए आवेदन किया था वे विस्तृत अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर देख सकते हैं। बीपीएससी सहायक (BPSC Assistant) (प्रारंभिक) परीक्षा 28 अप्रैल, 2023 को दोपहर 12 बजे से होगी। आप को बता दे की यह भर्ती 44 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर, से 21 दिसंबर, 2022 तक फिर से खोली गई थी। बीपीएससी सहायक के रूप में नियुक्त उम्मीदवार 44,900 रुपये - 1,42,400 रुपये के वेतनमान के साथ पे मैट्रिक्स लेवल 7 के अनुसार देय होगा।