30,000 लोगों की भर्ती
आपको बता दें कि ब्रिटिश कोलंबिया दुनिया का बेहद तेजी से बढ़ता हुआ टेक इकोसिस्टम है जहां पर 30,000 टेक प्रोफेशनल्स की भर्ती की जानी है। इस भर्ती के लिए प्रवासियों में भारत, फिलीपींस और नाइजीरिया के लोगों को प्रमुखता दी जा रही है। इस देश के जॉब्स, ट्रेड ऐंड टेक्नॉलजी मिनिस्ट्री की ओर से कहा गया है कि 'ब्रिटिश कोलंबिया में टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स की मांग और पूर्ति में काफी गैप है। यहां पर बड़ी संख्या में स्टार्टअप्स कंपनियों में प्रोफेशनल्स की कमी है। इस बारे में यूएस, यूके, भारत और चीन की मीडिया को संबोधित करते हुए कहा गया है कि अगले 10 सालों में ब्रिटिश कोलंबिया में 80,000 से ज्यादा नौकरियों के अवसर पैदा हो रहे हैं।