बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं की परीक्षा में 1,21,316 छात्रों और इंटर में 97, 474 कंपार्टमेंटल परीक्षा का फॉर्म भरा था। कुल 2.18 लाख छात्रों कंपार्टमेंटल एग्जाम और परीक्षा परिणाम को लेकर चिंता में थे। लेकिन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) पटना ने बिहार बोर्ड 10वीं कम्पार्टमेंटल और 12वीं कम्पार्टमेंटल परीक्षा के दो लाख छात्रों से ज्यादा छात्रों को पास कर दिया है। बिहार बोर्ड ने बिना परीक्षा की अभ्यर्थियों को ग्रेस अंक देकर पास सफल घोषित कर दिया है। इस फैसले से कंपार्टमेंटल परीक्षा परिणाम की चिंता में बैठे छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।