5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीएसएफ भर्ती 2017, बॉर्डर सिक्‍योरिटी फोर्स ने 10वीं पास युवाआें के लिए 1074 पदाें पर भर्ती निकली,

बीएसएफ भर्ती 2017, BSF (बॉर्डर सिक्‍योरिटी फोर्स) ने 10वीं पास युवाआें के लिए 1074 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 16 Sep 2017, 4:01 PM IST

BSF recruitment 2017

बीएसएफ भर्ती 2017, BSF (बॉर्डर सिक्‍योरिटी फोर्स) ने 10वीं पास युवाआें के लिए 1074 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 10 अक्टूबर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं।

सेना भर्ती रैली 2017, भारतीय सेना मुख्यालय अमृतसर, खासा स्थित मिलिट्री कैंट में 04 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2017 तक भर्ती रैली

सीमा सुरक्षा बल (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स Border Security Force - संक्षेप में सीसुब या बीएसएफ, BSF) भारत का एक प्रमुख अर्धसैनिक बल है एवँ विश्व का सबसे बड़ा सीमा रक्षक बल है। जिसका गठन 1 दिसम्बर 1965 में हुआ था। इसकी जिम्मेदारी शांति के समय के दौरान भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर निरंतर निगरानी रखना, भारत भूमि सीमा की रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय अपराध को रोकना है।

सीमा सुरक्षा बल में रिक्त पदों का विवरण:

पद नामः कांस्टेबल (ट्रेडस्‍मैन)

कुल पदः 1074

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी। आईटीआई और डिप्लोमा युक्त उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

नौकरी करने का स्थानः ऑल इंडिया

ऐसे करें आवेदन: इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर क्लिक करके सावधानीपूर्वक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र के साथ आवश्‍यक दस्‍तावेजों की सेल्‍फ अटेस्‍टेड फोटोकॉपी इस पते पर Government of India Ministry of Home Affairs Directorate General Border Security Force भेजें।

अंतिम तिथि: 10 अक्टूबर 2017

बॉर्डर सिक्‍योरिटी फोर्स में कांस्टेबल रिक्त पदों की चयन प्रक्रियाः

फिजिकल स्‍टेंडर्ड टेस्‍ट (पीएसटी)
फिजिकल एफिशिएन्‍सी टेस्‍ट (पीईटी)
दस्तावेज़ीकरण (मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी)
ट्रेड टेस्ट
लिखित परीक्षा
मेडिकल परीक्षा


Border security force में आवेदन शुल्कः किसी भी उम्मीदवार के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।


सैलरी: 5200-20200 रुपये प्रति माह व ग्रेड पे 2000

संबंधित वेबसाइट का पताः http://bsf.nic.in/

सैनिक भर्ती रैली 2017, भारतीय सेना मुख्यालय सिहाेर,मध्यप्रदेश में 05 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2017 तक भर्ती रैली

बीएसएफ भर्ती नोटिफिकेशन ( BSF recruitment Notification):

बीएसएफ भर्ती 2017, BSF (बॉर्डर सिक्‍योरिटी फोर्स) ने 10वीं पास युवाआें के लिए 1074 पदों की अधिसूचना यहां क्लिक करें।