3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा इस दिन होगी आयोजित, जाने महत्वपूर्ण जानकारी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सिविल जजों के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। परीक्षा 26 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी और जिन उम्मीदवारों को भाग लेना है, वे सीजीपीएससी सिविल जज प्रारंभिक के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे के बीच में होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 9 Feb 2023, 2:01 PM IST

.

छत्तीसगढ़ सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा इस दिन होगी आयोजित, जाने महत्वपूर्ण जानकारी

CGPSC Civil Judge Prelims: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सिविल जजों के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। इस संबंध में आयोग ने एक संक्षिप्त नोटिस भी जारी किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार सिविल जज प्रीलिम्स परीक्षा 26 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को सिविल जज प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होना है, वे सीजीपीएससी सिविल जज प्रीलिम्स की वेबसाइट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच होगी। लिखित परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और रायपुर जिलों को बनाया गया है। परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। जारी अधिसूचना के अनुसार सिविल जज के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा में कोई अंक नहीं काटा जाएगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए, एक अंक प्रदान किया जाएगा।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने लिए पहले आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाएं। होमपेज पर सिविल जज (प्रवेश स्तर) परीक्षा-2022 के ऑनलाइन एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
सीजीपीएससी सिविल जज परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड इस पेज पर उपलब्ध है।
एडमिट कार्ड को यहां से डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है।
कृपया विस्तृत व अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाएं।

परीक्षा सम्बन्धी जानकारी -
सिविल जज प्री परीक्षा 26 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और रायपुर जिलों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। परीक्षा का पहला चरण प्री-एग्जाम है और इसे पास करने वाले उम्मीदवार मेन्स परीक्षा देंगे। तीनों चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन अंतिम होगा।

CGPSC Civil Judge Prelims Schedule - Direct Link

यह भी पढ़ें - इग्नू का कैंपस प्लेसमेंट 15 फरवरी को होगा आयोजित, स्नातक पास वाले हो सकते हैं शामिल