छत्तीसगढ़ पुलिस, नया रायपुर ने 655 पदों की भर्ती को लेकर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नई अधिसूचना जारी की है। वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक, भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर से बढ़ाकर 20 सितंबर, 2018 कर दी गई है। भर्ती उपनिरीक्षक (एसआई), सुबेदार और प्लाटून कमांडर के पदों के लिए की जाएगी। अब इच्छुक उम्मीदवार 20 सिंतबर तक आवेदन कर सकते हैं।