कर्मचारी चयन आयोग (SSC) सीआईएसएफ 2019 कांस्टेबल एग्जाम और ड्राइवर एग्जाम रिजल्ट जारी करने के बाद कट-ऑफ जारी की गई थी। लिखित एग्जाम में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए बुलाया गया था। अंतिम रूप से परिणाम जारी किए जाने के बाद संशोधित परिणाम सूची जारी कर, चिकित्सा परीक्षण के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए।