2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CISF Recruitment 2022: सीआईएसएफ में बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF Head Constable Recruitment) में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। सेंट्रल इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने बंपर पदों पर नौकरी निकाली है। CISF ने हेड कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 17 Jan 2022, 12:20 PM IST

CISF Recruitment 2022

CISF Recruitment 2022

CISF Recruitment 2022: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF Head Constable Recruitment) में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। सेंट्रल इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने बंपर पदों पर नौकरी निकाली है। CISF ने हेड कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान पर जरूर पढ़ लें।

249 पदों पर होगी भर्तियां
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। जो उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वे 31 मार्च 2022 तक कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 249 पदों को भरेगा। इस भर्ती संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

वैकेंसी डिटेल
कुल पदों की संख्या : 249 पर
पुरुषों के लिए : 181 पद
महिलाओं के लिए : 68 पर

योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों ने राज्य / राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल और एथलेटिक्स में प्रतिनिधित्व किया होना चाहिए।

उम्र सीमा
उपरोक्त पदों के लिए आवेदक की आयु 1 अगस्त, 2021 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष तक ही होनी चाहिए।


वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-4 पे मैट्रिक्स के आधार पर 25,500 रुपये से लेकर 81,100 प्रति माह भुगतान किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया
सीआईएसएफ भर्ती की अधिसूचना के नियमों और शर्तों के अनुसार सही पाए जाते हैं। उन्हें रोल नंबर के साथ प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक परीक्षण के तहत होगा। साथ ही उनके दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा।

यह भी पढ़े - नीट पीजी के रजिस्ट्रेशन शुरू, 12 मार्च को होगी परीक्षा

लंबाई
— पुरुष उम्मीदवारों के लिए : 167 सेंटीमीटर
— महिला उम्मीदवारों के लिए : 153 सेंटीमीटर
— चेस्ट (पुरुष) : 81 से 86 सेंटीमीटर

आवेदन शुल्क
आवेदन के लिए उम्मीदवारों से 100 रुपए का आवेदन शुल्क लिया जाएगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में विशेष छूट दी जाएगी।