
CRPF Exam: केवल हिंदी और अंग्रेजी भाषा होगी परीक्षा
CRPF Exam 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने भर्ती परीक्षा में केवल हिंदी और अंग्रेजी भाषा में परीक्षा कराने को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। इससे पहले आपको बता के की तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर क्षेत्रीय भाषा में भी एग्जाम कराने का आग्रह किया था। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपने पत्र में लिखा था की 9,212 कांस्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) पदों के लिए भर्ती परीक्षा तमिल और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी आयोजित की जाए। इस केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने पर सीआरपीएफ ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा की SSC के माध्यम से कांस्टेबल जनरल ड्यूटी पदों के लिए कांस्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) पदों के लिए भर्तियां की जाएंगी। CRPF कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी में आयोजित की जाती है।
क्षेत्रीय भाषाओं में कभी भी लिखित परीक्षा नहीं हुई
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की ओर से कहा गया कि कथित तौर पर परीक्षा पेपर में से पूर्व में प्रचलित क्षेत्रीय भाषा को हटाने की बात बिल्कुल गलत है। सीआरपीएफ की ओर से इन-हाउस भर्ती के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में कभी भी लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की गई। इसलिए यह कहना कि पेपर की भाषाओं में से कन्नड़ को हटाया गया है, सरासर गलत है। हमेशा से कांस्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) पदों के लिए भर्तियां की जाएंगी। CRPF कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी में आयोजित की जाती रही हैं।
यह भी पढ़ें- IGNOU TEE 2023: इग्नू जून टीईई 2023 फाइनल डेटशीट हुई जारी, यहां करें चेक
केवल हिंदी और अंग्रेजी भाषा होगी परीक्षा?
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की इस वैकेंसी के तहत ड्राइवर, मोची, कारपेंटर, टेलर, ब्रास बैंड, माली, पेंटर, कूक, धाबी, नाई और सफाई कर्मचारी जैसे पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का आयोजन 1 जुलाई से 13 जुलाई 2023 तक प्रस्तावित है। किसी भी अपडेट के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहें।
यह भी पढ़ें- यूपी बीएड जेईई की परीक्षा हुई स्थगित, अप्लाई करने की डेट भी बढ़ी
Published on:
13 Apr 2023, 5:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.