
DU Recruitment 2022
DU Recruitment 2022: नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है। इस भर्ती के जरिए 110 खाली पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए कॉलेज या विश्वविद्यालय की वेबसाइट kmc.du.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे तय समय सीमा के अंदर अप्लाई करें। अंतिम तिथि बीतने के बाद अभ्यर्थियों को दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। वैकेंसी से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
वैकेंसी डिटेल
कुल पदों की संख्या : 110 पद
बंगाली के लिए : 2 पद
वनस्पति विज्ञान के लिए : 7 पद
केमिस्ट्री के लिए : 14 पद
कॉमर्स के लिए : 9 पद
कंप्यूटर साइंस के लिए : 1 पद
अर्थशास्त्र के लिए : 5 पद
अंग्रेजी के लिए : 3 पद
भूगोल के लिए : 4 पद
हिंदी के लिए : 7 पद
इतिहास के लिए : 4 पद
गणित के लिए : 11 पद
फिलॉसफी के लिए : 1 पद
फिजिक्स के लिए : 17 पद
राजनीति विज्ञान के लिए : 7 पद
संस्कृत के लिए : 4 पद
सांख्यिकी के लिए : 5 पद
उर्दू के लिए : 2 पद
जूलॉजी के लिए : 7 पद
यह भी पढ़ें- REET 2022 के लिए आज से शुरू रजिस्ट्रेशन, जानिए आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा डिटेल्स
ऐसे करें आवेदन
— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kmc.du.ac.in पर जाएं।
— होमपेज पर दिल्ली विश्वविद्यालय सहायक प्रोफेसर भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
— नया पेज खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
— इसके बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
— अब सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
— अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
— आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका एक प्रिंट आउट निकाल ले।
शैक्षिक योग्यता और आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री होनी जरूरी है। इसके अलावा यूजीसी नेट पास होना भी है। आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 500 रुपए तय किए गए है। वहीं SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों को आवेदन फीस में छूट दी गई है।
Published on:
18 Apr 2022, 3:42 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.