5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DPS DAE Recruitment 2023: परमाणु ऊर्जा विभाग ग्रुप सी के पदों पर भर्ती, 15 मई तक करें आवेदन

DPS DAE Recruitment 2023: परमाणु ऊर्जा विभाग ने ग्रुप सी के पदों के अंतर्गत जूनियर पर्चेज असिस्टेंट/जूनियर स्टोरकीपर के 65 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू हो गयी है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई, 2023 है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 24 Apr 2023, 10:53 AM IST

dps_dae_a.jpg

Department of Atomic Energy Recruitment 2023

DPS DAE Recruitment 2023: परमाणु ऊर्जा विभाग ने ग्रुप सी के पदों के अंतर्गत जूनियर पर्चेज असिस्टेंट/जूनियर स्टोरकीपर के 65 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू हो गयी है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dpsdae.formflix.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वो कैंडिडेट्स जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से साइंस या कॉमर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हो आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय 200 रुपये के शुल्क का भी भुगतान करना होगा। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट का प्रावधान लागू होगा। कृपया अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।

परमाणु ऊर्जा विभाग 2023 भर्ती आयु -सीमा ?

उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानि उम्मीदवारों का जन्म 15 मई 1996 से 15 मई 2005 के बीच हुआ होना चाहिए। हालांकि, अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

परमाणु ऊर्जा विभाग 2023 भर्ती आवेदन फीस ?

आवेदन करते समय निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, भूतपूर्व कर्मचारी और दिव्यांग उम्मीदवारों के साथ-साथ सभी महिला उम्मीदवारों को फीस नहीं देना है। आवेदन करते समय 200 रुपये के शुल्क का भी भुगतान करना होगा। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट का प्रावधान लागू होगा।

यह भी पढ़ें- IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली में निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन करने के लिए देखें डिटेल्स


परमाणु ऊर्जा विभाग 2023 भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें ?

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.dpsdae पर जाएं।
2. इसके बाद नया लॉगिन आईडी बनाने के लिए नए पंजीकरण पर क्लिक करें।
3. अब यहां से उम्मीदवार के पंजीकृत मेल पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड भेजा जाएगा।
4. आवश्यक विवरण के साथ अपना भर्ती आवेदन पत्र भरें।
5. निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
6. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
7. आवेदन पत्र जमा करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।

यह भी पढ़ें- ISRO YUVIKA: इसरो यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम की सेकंड सिलेक्शन लिस्ट जारी, यहां देखें लिस्ट