District and Sessions Judge Moga Recruitment 2021: जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोगा ने अस्थायी यानि तदर्थ आधार पर क्लर्क के 28 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोगा ने इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोगा ( District and Sessions Judge Moga ) की आधिकारिक वेबसाइट https://districts.ecourts.gov.in/moga पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि एवं समय 10 जून 2021 सायं 05 बजे है।