5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DPS Recruitment 2023: परमाणु ऊर्जा विभाग में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, 22 अप्रैल से आवेदन शुरू

DPS Recruitment 2023: भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के द्वारा ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। चयनित उम्मीदवारों की तैनाती मुंबई और देश भर में स्थित विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में की जाएगी। जूनियर पर्चेज असिस्टेंट/जूनियर स्टोरकीपर पदों के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 18 Apr 2023, 4:02 PM IST

dps_dae_a.jpg

DPS Recruitment 2023

DPS Recruitment 2023: भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के द्वारा ग्रुप सी के पदों के अंतर्गत जूनियर पर्चेज असिस्टेंट/जूनियर स्टोरकीपर के 65 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। चयनित उम्मीदवारों की तैनाती मुंबई और देश भर में स्थित विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में की जाएगी। जूनियर पर्चेज असिस्टेंट/जूनियर स्टोरकीपर पदों के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से साइंस या कॉमर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हो। इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू होनी है और उम्मीदवार 15 मई 2023 तक अपना एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन करते समय 200 रुपये के शुल्क का भी भुगतान करना होगा। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट का प्रावधान लागू होगा।

परमाणु ऊर्जा विभाग 2023 भर्ती आयु -सीमा ?

उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानि उम्मीदवारों का जन्म 15 मई 1996 से 15 मई 2005 के बीच हुआ होना चाहिए। हालांकि, अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

परमाणु ऊर्जा विभाग 2023 भर्ती आवेदन फीस ?

आवेदन करते समय निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, भूतपूर्व कर्मचारी और दिव्यांग उम्मीदवारों के साथ-साथ सभी महिला उम्मीदवारों को फीस नहीं देना है। आवेदन करते समय 200 रुपये के शुल्क का भी भुगतान करना होगा। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट का प्रावधान लागू होगा।

यह भी पढ़ें- IITs: आईआईटी में शुल्क वृद्धि, सुसाइड सहित कई अन्य समस्याओं पर काउंसिल आज लेगी फैसला


परमाणु ऊर्जा विभाग 2023 भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें ?

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.dpsdae पर जाएं।
2. इसके बाद नया लॉगिन आईडी बनाने के लिए नए पंजीकरण पर क्लिक करें।
3. अब यहां से उम्मीदवार के पंजीकृत मेल पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड भेजा जाएगा।
4. आवश्यक विवरण के साथ अपना भर्ती आवेदन पत्र भरें।
5. निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
6. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
7. आवेदन पत्र जमा करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।