DRDO Recruitment 2023: रक्षा मंत्रालय के आयुध अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान (DRDO) ने 100 स्नातक/डिप्लोमा/आईटीआई अपरेंटिस पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन मांगे हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार इन पदों पर ग्रेजुएट्स, डिप्लोमा या आईटीआई डिग्री वाले सभी कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। जो कैंडिडेट्स इन पदों पर आवेदन करना चाहते है वे डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती (DRDO Bharti 2023) प्रक्रिया के तहत कुल 100 पदों को भरा जाएगा। इनमें से 50 ग्रेजुएट इंजीनियर अपरेंटिस के लिए हैं, और 25 डिप्लोमा अपरेंटिस के लिए और 25 ITI अपरेंटिस के लिए हैं। इन अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 से 30 मई 2023 तक लिंक ओपन रहेगा। डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) के इन पदों पर अप्लाई के लिए कैंडिडेट की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिये।