Sarkari Naukri: माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DSE), ओडिशा ने हिंदी शिक्षक, संस्कृत शिक्षक और शारीरिक शिक्षा शिक्षक के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अनुबंध के आधार पर ओडिशा के माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।