30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IGIMS Recruitment 2021, जूनियर रेजिडेंट, सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 124 पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

IGIMS Recruitment 2021: इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS), पटना ने जूनियर रेजिडेंट, सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 13 Aug 2021, 12:49 PM IST

mbbs doctor

एमबीबीएस डॉक्टर तैयार करने में लगते हैं साढ़े 5 साल, खर्च होते हैं 3 करोड़, फिर भी नहीं जाते सरकारी सेवा में

IGIMS Recruitment 2021: इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS), पटना ने जूनियर रेजिडेंट, सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 01 से 03 सितंबर 2021 को वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

Notification Check Here: http://www.igims.org/DataFiles/Opportunities/1295_F1_Advt%2005.pdf

IGIMS ने सीनियर रेजिडेंट / ट्यूटर के पद के लिए नौकरी की अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। इस नौकरी के लिए एमएस / एमडी पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट igims.org से अप्लाई कर सकते हैं।

Read More: यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में मैनेजर और अन्य के 347 पदों पर निकली जॉब्स, यहां से करें अप्लाई

महत्वपूर्ण तिथियां:
वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि: 01 से 03 सितंबर 2021

रिक्तियों का विवरण
जूनियर रेजिडेंट: 93 पद
सीनियर रेजिडेंट/ट्यूटर: 31 पद

Read More: पैरामेडिकल स्टाफ के 2439 पदों पर निकली सीधी भर्ती, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार को एमसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस या समकक्ष डिग्री उत्तीर्ण होना जरुरी है।
एमसीआई अधिनियम की अनुसूची I और II में शामिल चिकित्सा योग्यता।
एमसीआई/डीसीआई मान्यता प्राप्त पीजी योग्यता या एमडी/एमएस/एमडीएस विशेषज्ञता, संबंधित या संबद्ध सर्जिकल/मेडिकल विशेषता में।

Read More: आयोग ने कटऑफ मार्क्स किए जारी, रोल नंबर के अनुसार ऐसे चेक करें

आवेदन कैसे करें
पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 01 से 03 सितंबर 2021 को वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं। इच्छुक भारतीय नागरिक, जो आवश्यक योग्यता को पूरा करते हैं, उन्हें इस वॉक-इन-इंटरव्यू में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है, जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है। सभी शैक्षणिक, अनुभव, आयु और जाति प्रमाण पत्रों के साथ भरा हुआ आवेदन पत्र लेकर साक्षात्कार स्थल पर पहुंचे। बायोडाटा और साक्षात्कार के आधार पर संस्थान की चयन समिति नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगी। उम्मीदवार, जो साक्षात्कार के लिए इच्छुक हैं, उन्हें सभी मूल प्रासंगिक प्रमाण पत्र/दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। चयन प्रक्रिया और पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।