30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UBI Recruitment 2021: मैनेजर और अन्य के 347 पदों पर निकली जॉब्स, यहां से करें अप्लाई

UBI Recruitment 2021: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सीनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और अन्य के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूबीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 12 Aug 2021, 10:26 PM IST

UBI Recruitment 2021: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सीनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और अन्य के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूबीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। यह भर्ती कुल 347 पदों के लिए निकाली गई है। उक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 12 अगस्त से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2021 निर्धारित की गई है।

Read More: सहायक अग्निशमन अधिकारी और फायरमैन के 629 पदों पर निकली भर्ती, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

रिक्तियों का विवरण:
कुल पदों की संख्या - 347 पद
प्रबंधक और वरिष्ठ प्रबंधक- 60 पद
प्रबंधक (वास्तुकार) और प्रबंधक (सिविल इंजीनियर) -7 पद
प्रबंधक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियर) - 2 पद
प्रबंधक (मुद्रण प्रौद्योगिकीविद्) -1 पद
प्रबंधक (विदेशी मुद्रा) -50 पद के लिए
प्रबंधक (चार्टर्ड एकाउंटेंट) - 14
सहायक प्रबंधक (तकनीकी अधिकारी) - 26 पद
सहायक प्रबंधक (विदेशी मुद्रा) - 120 पद

Read More: क्लर्क और डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों के लिए निकली जॉब्स, ऐसे करें अप्लाई

आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी ₹850 है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

ऐसे करें अप्लाई
आवेदन करने के लिए सबसे पहले यूबीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें। आगे की टैब में ऑनलाइन अप्लाई पर क्लिक करें। यहां अपना पंजीकरण करें और लॉगिन करें। लॉगिन करने पर एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा, जिसमें अपना नाम, संपर्क विवरण और ईमेल-आईडी दर्ज करें। आगे के चरण में फोटो और हस्ताक्षर और अन्य प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन भरे जाने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फाइनल सबमिशन के पश्चात आवेदन पत्र का प्रिंट जरूर लेवें।

Read More: सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली रिक्तियां, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन