DSSSB PGT Vacancy 2025: दिल्ली में सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं तो ये आपके लिए आखिरी मौका है। डीएसएसएसबी की भर्ती चल रही है और आज इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने पीजीटी हिंदी, मैथ, फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी, सोशियोलॉजी समेत विभिन्न विषयों के लिए 432 पदों पर वैकेंसी निकाली है।