DSSSB Teaching & Non Teaching Recruitment 2021: सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ( DSSSB ) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक ( TGT ), सहायक शिक्षक , पटवारी, हेड क्लर्क और पटवारी सहित शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 7236 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। डीएसएसएसबी ( DSSSB ) ने इन पदों में योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 25 मई से 24 जून के बीच 2021 के बीच आवेदन जमा करा सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर भर्ती से संबंधित प्रक्रिया, आयु सीमा, योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड, आवेदन कैसे करें और अन्य जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।