कलेक्टर डॉ. भारतीदासन ने व्याख्याता, प्रधानपाठक, शिक्षक, सहायह शिक्षक एवं अन्य कार्यालयीन स्टाफ के पदों पर नियुक्ति के लिए आदेश जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 मई 2021 शाम पांच बजे तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को रायपुर जिला के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय ( Swami Atmanand English Medium Excellent School ) कुरा, धरसींवा, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय माना कैंप, विखं धरसींवा, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय अभनपुर, विखं अभनपुर, अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय आरंग विकास खंड आरंग नगर, माता बिन्नी बाई सोनकर अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय भाटागांव रायपुर, प्रियदर्शनी अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय नेवरा, विखं तिल्दा, पं. आरडी तिवारी अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रायपुर, बीपी पुजारी अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय राजातालाब रायपुर और शहीद स्मारक अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय फाफाडीह रायपुर में खाली पदों पर नियुक्त जाएगा।