30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DU Admit Card: दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज दिल्ली यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हो रहे है वे जल्दी से अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर लें। उम्मीदवारों को एक वैध आईडी प्रूफ के साथ एडमिट कार्ड को परीक्षा केंद्र पर ले जाना जरूरी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 16 Mar 2023, 3:32 PM IST

,

DU Admit Card 2023

DU Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज दिल्ली यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हो रहे है वे जल्दी से अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर लें। दिल्ली यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 18 मार्च से 21 मार्च, 2023 तक किया जाएगा। दिल्ली यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग के कुल 1145 पदों को इस परीक्षा के माध्यम से भरा जाना है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एक वैध आईडी प्रूफ के साथ एडमिट कार्ड को परीक्षा केंद्र पर ले जाना जरूरी है। वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या कोई भी फोटो वाला आई डी कार्ड आप एग्जाम देने ले जा सकते हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग भर्ती परीक्षा शेड्यूल-

लेबोरेटरी अटेंडेंट- 18 मार्च, 2023
कनिष्ठ सहायक- 19 मार्च, 2023
लाइब्रेरी अटेंडेंट- 20 मार्च, 2023
वरिष्ठ सहायक- 20 मार्च, 2023
असिस्टेंट– 21 मार्च, 2023

अपना एडमिट कार्ड इस तरह करें डाउनलोड -

1. आधिकारिक वेबसाइट भर्ती.nta.nic.in पर जाएं।
2. डीयू भर्ती परीक्षा - 2021 गैर-शिक्षण पदों के लिए' पर जाएं।
3. अब यहां उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा।
4. दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

यह भी पढ़ें- कांस्टेबल के 9,212 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी, यहां देखें डिटेल्स


दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग भर्ती परीक्षा के लिए ये है चयन प्रक्रिया -

उपरोक्त पदों पर चयन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए की ओर से आयोजित ऑनलाइन टेस्ट, पर्सनैलिटी टेस्ट / इंटरव्यू और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। एनटीए डीयू नॉन-टीचिंग सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के अनुसार पेपर I में दो विषय और पेपर II में तीन विषय होंगे। कृपया विस्तृत और सम्पूर्ण जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

यह भी पढ़ें--10वीं पास वालों के लिए सुनहरा मौका, डाक विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन