Indian Railways recruitment 2020 : रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। पूर्वी रेलवे (Eastern Railway) ने इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। रेलवे ने 2 हजार 792 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और उम्मीदवार 9 जुलाई, 2020 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारतीय रेलवे भर्ती 2020 (Indian Railway recruitment 2020) पूर्वी रेलवे के विभिन्न डिविजन यानी हावड़ा, सियालदह, मालदा, आसनसोल, कांचरापाड़ा, लिलुआ, जमालपुर और पश्चिम बंगाल के लिए आयोजित की जा रही है।