एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (इएमआरएस) में 4062 पदों पर टीचिंग स्टाफ, नान टीचिंग स्टाफ, प्रिंसिवल, पीजीटी, लैब अटेंडेंट और अकाउंटेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। कुछ समय पहले ही नेशनल एजुकेशन सोसायटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (nests) ने एक लव्य स्कूलों में भर्ती के नियमों को जारी किया था। गौरतलब है कि आगे एकलव्य स्कूलों में और अधिक भर्ती होने वाली है। कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ऐलान किया था कि केंद्र सरकार तीन वर्षों में एक लव्य स्कूलों में 38000 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती करने वाली है। पहले चरण में 4062 पदों पर यह भर्ती की जा रही है। इसके लिए भी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।