2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

EMRS Recruitment 2023: टीचिंग, नॉन-टीचिंग के 38480 पदों पर निकली वैकेंसी, यहां देखें डिटेल्स

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों के भर्ती निकली है। जारी नोटिस के अनुसार एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) में 38480 टीचिंग और नॉन टीचिंग पोस्टों पर भर्ती की जाएगी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 7 Jun 2023, 5:51 PM IST

jobs_a.jpg

EMRS Recruitment 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों के भर्ती निकली है। जारी नोटिस के अनुसार एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) में 38480 टीचिंग और नॉन टीचिंग पोस्टों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि रजिस्ट्रेशन अभी शुरू नहीं हुए हैं पर कुछ ही समय में अप्लाई किया जा सकेगा। नोटिफिकेशन EMRS की आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। आपको बता दे की ये भर्ती के लिए नोटिस जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) में टीचिंग और नॉन टीचिंग के पोस्ट्स के लिए जारी किया गया है। जो उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे अलग - अलग पदों के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा के बारे में देख सकते हैं, वे यहां उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए जारी किये गए नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया है।

जारी नोटिस में पोस्ट डिटेल्स

शारीरिक शिक्षा शिक्षक- 1480 पोस्ट
लाइब्रेरियन- 740 पोस्ट
स्टाफ नर्स- 740 पोस्ट
छात्रावास वार्डन- 1480 पोस्ट
लेखाकार- 740 पोस्ट
कैटरिंग असिस्टेंट- 740 पोस्ट
प्रधानाचार्य- 740 पोस्ट
वाइस प्रिंसिपल- 740 पोस्ट
पीजीटी- 8140 पोस्ट
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (कंप्यूटर साइंस)- 740 पोस्ट
टीजीटी- 8880 पोस्ट
कला शिक्षक- 740 पोस्ट
संगीत शिक्षक- 740 पोस्ट
चौकीदार- 1480 पोस्ट
कुक - 740 पोस्ट
काउंसलर- 740 पोस्ट
ड्राइवर- 740 पोस्ट
इलेक्ट्रीशियन-कम-प्लम्बर- 740 पोस्ट
माली- 740 पोस्ट
जूनियर सचिवालय सहायक- 1480 पोस्ट
लैब अटेंडेंट- 740 पोस्ट
मेस हेल्पर- 1480 पोस्ट
वरिष्ठ सचिवालय सहायक- 740 पोस्ट
स्वीपर - 2220 पोस्ट

For Full Detailed Notification - यहां क्लिक करें


प्रोबेशन पीरियड

जारी नोटिस के अनुसार प्रत्येक सीधी भर्ती को प्रारंभ में प्रोबेशन पर नियुक्त किया जाएगा। प्रोबेशन (Probation) अवधि नियुक्ति की तिथि से 2 साल होगी, जिसे 2 वर्ष और बढ़ाया जा सकता है। एक बार परिवीक्षा अवधि समाप्त हो जाने के बाद, यदि नियुक्ति प्राधिकारी उसके प्रदर्शन से संतुष्ट है तो वह नियुक्ति की पुष्टि के लिए पात्र होगा/होगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार ईएमआरएस की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

कैसे होगा सेलेक्शन

जारी नोटिस के अनुसार एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) में इन पद पर सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा के बाद होगा। सबसे पहले तीन घंटे की लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद इंटरव्यू और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। सभी चरण पास करने के बाद कैंडिडेट्स का सिलेक्शन होगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिसियल नोटिस देखें।