FRI Recruitment 2020 : वन अनुसंधान संस्थान (Forest Research Institute Dehradun) ने पुस्तकालय सूचना सहायक (Library Information Assistant), तकनीकी सहायक (Technical Assistant), आशुलिपिक (Stenographer) और बहू कार्य कर्मी (Multi-Tasking Staff) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट fri.icfre.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया चालू है और उम्मीदवार 15 सितंबर, 2020 (शाम 5 बजे) तक अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती विज्ञापन के अनुसार, कुल 107 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।