GCET 2021 entrance test:देश में तेजी से फैल रही इस कोरोना महामारी को देखते हुए केन्द्र सरकार से लेकर राज्य सरकारों ने अपने यहां कि कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित करने का फैसला लिया गया है अब इसी के बीच गोवा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GCET) के लिए आवेदन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है।
जीसीईटी गोवा में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है। और इस परीक्षा में सफल छात्र ही GCET काउंसलिंग में शामिल हो सकते है इस परीक्षा में प्रवेश पाने के लिए छात्रों को 17 मई से आवेदन के लिए अप्लाई करना था जिसकी तारीख को अगले आदेश तक टाल दिया गया है।