29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयकर विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, 06 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

आयकर विभाग वर्तमान में कुल 72 पदों पर भर्ती कर रहा है, जिसमें आयकर निरीक्षक, कर सहायक और मल्टी-टास्किंग स्टाफ शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी, 2023 है। आवेदक की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए, आरक्षित वर्ग को नियमानुसार लाभ देय होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 19 Jan 2023, 4:26 PM IST

आयकर विभाग में 72 पदों पर भर्ती

आयकर विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, 06 फरवरी तक करें आवेदन

रोजगार की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए आयकर विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। आयकर विभाग ने इस समय कुल 76 पदों के लिए भर्ती निकली है। इन पदों में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ (Income Tax Recruitment 2023) के पदों पर भर्तियां कर रहा है। ये भर्तियां तमिलनाडु और पुडुचेरी क्षेत्र के आयकर विभाग के लिए हैं।

यदि आप पात्र हैं और आवेदन करने में रुचि रखते हैं, तो आवेदन करने के लिए आप आयकर की आधिकारिक वेबसाइट tincometax.gov.in पर जा सकते हैं और आप आवेदन 6 फरवरी, 2023 तक कर सकते हैं। इस भर्ती में कुल 72 पद शामिल हैं, जो खेल कोटे से भरे जा रहे हैं। कृपया विस्तृत व सम्पूर्ण जानकारी के लिए अधिसूचना को पढ़ें।

रिक्ति विवरण-:
कुल पद-72
आयकर निरीक्षक -28
कर सहायक -28
मल्टी-टास्किंग स्टाफ -16

आयकर भर्ती 2023 पात्रता, शैक्षिक योग्यता:
1. आयकर निरीक्षक - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री,
2. कर सहायक - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री. प्रति घंटे 8000 की डिप्रेशन की डाटा एंट्री स्पीड होना चाहिए,
3. मल्टी-टास्किंग स्टाफ - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 10वीं पास या समकक्ष.
किसी भी खेल में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी विजेता, कृपया सम्पूर्ण जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।

आयु -सीमा
आयकर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है। आयकर निरीक्षकों के लिए, न्यूनतम आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए, और कर सहायकों और एमटीएस के लिए, न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट का लाभ दिया जायेगा।

खेल पात्रता ?
इस वेकेंसी के लिए ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जो किसी भी खेल में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक राज्य या देश किसी भी खेल में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज या इंटर-यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा आयोजित इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में प्रतिनिधित्व। सम्पूर्ण जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।

आवेदन कैसे करें ?
सबसे पहले आधिकारिक www.tnincometax.gov.in पर जाएं।
उसके बाद ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
अब 'स्पोर्ट्स कोटा एप्लीकेशन फॉर्म' पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा यहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा
इसके बाद अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
अंत में एप्लीकेशन का प्रिंट आउट लेकर अपने पास रखें।