24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गूगल: साथी कर्मचारियों के साथ अच्छी तरह से पेश नहीं आने पर हो सकता है डिमोशन

गूगल की ओर से चेतावनी दी गई है कि साथी कर्मचारियों से अच्छी तरह पेश नहीं आने पर डिमोशन किया जा सकता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 1 Jul 2018, 4:22 PM IST

Google Job

गूगल: साथी कर्मचारियों के साथ अच्छी तरह से पेश नहीं आने पर हो सकता है डिमोशन

गूगल की ओर से अपने कर्मचारियों को चेतावनी जारी की गई है कि उनके द्वारा साथी कर्मचारियों से अच्छी तरह से पेश नहीं आने पर उनका डिमोशन किया जा सकता है। कर्मचारी एक-दूसरे के साथ कैसे व्यवहार करें, इसी पर कंपनी का काफी समय खर्च हुआ है। कंपनी ने साथी कर्मचारियों को आपस में सही सलीके से बात करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। गूगल में इसकी शुरुआत इंटरनल एम्प्लॉयी कम्युनिटी मैसेज बोर्ड से की गई है।


ऐसा व्यवहार माना जाएगा गलत
गूगल के कर्मचारियों को नए निर्देशों में चेतावनी दी गई है कि यदि वो सहकर्मियों के साथ गलत व्यवहार करते हैं तो उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी जिसकी तहत उनका डिमोशन किया जा सकता है। किसी साथी एंप्लॉयी पर व्यक्त्गित रूप से गलत टिप्पणी या ऐसा कंटेंट पोस्ट करना जो कंपनी के मूल्यों के विपरीत है और काम के वातावरण के लिए खतरा हैं उसको गलत व्यवहार की श्रेणी में रखा जाएगा। इनमें बातचीत के दौरान गूगल की वैल्यूज को दिमाग में रखना, अपनी ओर से कंपनी में सभी के लिए उत्कृष्ट माहौल तैयार करना, सहयोगी कर्मचारियों को पसंद न आने वाली बातचीत को मैसेज बोर्ड पर जगह न देना और अपने शब्दों और उनके असर पर ध्यान देने जैसे मुद्दे शामिल हैं।


जेम्स डेमोर को कर चुकी है बाहर
गौरतलब है कि गूगल ने 2017 में इंजीनियर जेम्स डेमोर को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था क्योंकि उन्होंने कहा था कि इंजीनियरिंग में महिलाएं कम उपयुक्त है। यहां तो पुरुषों को ही होना चाहिए। इस बयान की वजह से गूगल को देश-दुनिया में आलोचना झेलनी पड़ी थी। इसके बाद सिलिकॉन वैली में इस पर बहस छिड़ गई कि यहां महिलाओं के साथ भेदभाव होता है। इसके बाद यह तनाव मैसेज बोर्ड्स तक पहुंच गया और उनकी छुट्टी करनी पड़ी। हाल ही में एक कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर यह अभियान चलाया कि गूगल अमरीकी सेना के लिए प्रोजेक्ट नहीं बनाए। इसके बाद सीईओ सुंदर पिचाई को भी लोगों के सामने आकर यह बात माननी पड़ी।