8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Government jobs 2021:सीनियर असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट के 127 पदों की भर्ती के आवेदन हुए शुरू

Government jobs 2021: TSPSC सीनियर असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट पोस्ट के लिए भर्ती के लिए आवेदन आंमत्रित कर दिए गए हैं योग्य और इच्छुक उम्मीदवार टीएसपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 मई से पहले आवेदन कर सकते हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 20 Apr 2021, 6:15 PM IST

Government jobs 2021:तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने सीनियर असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस पद को पाने के इच्छुक है वे लोग आधिकारिक वेबसाइट -tspsc.gov.in पर जाकर 20 मई 2021 से पहले तक टीएसपीएससी सहायक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए कुल 127 रिक्त पदों पर भर्तीयां होनी हैं। जिनमें से 15 वरिष्ठ सहायक के लिए हैं और 112 जूनियर सहायक के लिए हैं।

Read More:- Sarkari Naukri 2021: नाविक के पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास जल्द करें अप्लाई

तेलंगाना राज्य सेवा आयोग पीवी नरसिम्हा राव तेलंगाना पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय और प्रो जयशंकर तेलंगाना राज्य कृषि विश्वविद्यालय की ओर से 127 रिक्त पदों की भर्ती के आवेदन जारी किए गए है। जो उम्मीदवार इस पद को पाना चाहते है वे जारी की गई नोटिफिकेशन पर जाकर शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, की जांच कर सकते हैं।

Read More:- Sarkari Naukri 2021 : सरकारी विभागों में निकली बंपर भर्ती, जानिए कब और कहां करें आवेदन

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 19 अप्रैल 2021
आवेदन की अंतिम तिथि - 20 मई 2021

पदों का विवरण

वरिष्ठ सहायक पी.वी. नरसिम्हा राव तेलंगाना पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय - 15
जूनियर सहायक-सह-टाइपिस्ट में पी.वी. नरसिम्हा राव तेलंगाना पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय - 10
जयशंकर तेलंगाना राज्य कृषि विश्वविद्यालय - 102 में जूनियर असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट

आयु सीमा:

18 से 34 वर्ष

TSPSC सहायक पदों के लिए चयन प्रक्रिया

चयन लिखित परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप) के आधार पर किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में योग्यता के क्रम में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें आवश्यकतानुसार रिक्त पदों के लिए प्रमाण पत्र, समुदाय और श्रेणीवार सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। चयन के लिए न्यूनतम योग्यता अंक OCs 40%, BC 35% एससी, एसटी और पीएच 30% होना जरूरी है।