Govt Jobs: भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने वर्कमैन पद के 45 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (मेकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल) इलेक्ट्रॉनिक्स (सिविल) जूनियर कमर्शियल, स्टोर कीपर, वेल्डर कम फिटर समेत कई अन्य पद भरे जाएंगे। इन पदों को विभिन्न ट्रेड के लिए भरा जाएगा। ये सभी पद सीएलएस मुम्बई शिप रिपेयर यूनिट (सीएमएसआरयू) के लिए भरे जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर, 2019 है। पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार ना करें और आवेदन कर दें।