पीईबी सहायक ग्रेड-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा में जल्द करें अप्लाई
प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी पीईबी द्वारा ग्रुप-4 के अन्तर्गत सहायक ग्रेड-03, स्टेनोग्राफर, स्टेनो टाइपिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं अन्य समकक्ष पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा-2018 के ऑनलाइन फार्म भरवाए जा रहे हैं। इस भर्ती में आॅनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2018 रखी गई है। ऐसे में उम्मीदवार आॅफिशियल वेबसाइट http://www.peb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों को एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इस भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन 28 व 29 जुलाई 2018 को किया जा रहा है।